फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुई झमाझम बारिश, ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट

Sat, 06 May 2023 12:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर से बदला गया है। शनिवार को दोपहर में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक बार फिर झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही धूप निकली हुई थी, लेकिन दोपहर होते होते आसमान में फिर से बादल छाने लगे और बारिश शुरू हो गई। हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम में ठंडा और सुहावना कर दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप ने मई की गर्मी का दिन भर अहसास कराया। हालांकि शाम होते होते थोड़ी ठंडक महसूस होने लगी।

मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना जताई है। छह व सात मई को हल्की बूंदाबांदी व तेज धूल भरी हवा चलने की संभावना है। लेकिन इससे तापमान में मामूली सी गिरावट ही होगी। आठ मई से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। तापमान बढ़ने से मई वाली गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन


अगले सप्ताह तक तापमान के 36-38 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच चल रहा था। वहीं गुरुवार को तो न्यूनतम तापमान 40 साल बाद सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें