फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में रिमझिम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट

Thu, 22 Sep 2022 02:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर की कुछ जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार को भी रिमझिम बारिश हुई। जिसे देखकर लगा रहा है कि मानसून जाते-जाते दिल्ली-एनसीआर पर मेहरबान हैं। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन




बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार को यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून की विदाई अब करीब आ गई है। इस कड़ी में जाते हुए बादल दिल्ली-एनसीआर की हवा को साफ कर रहे हैं। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने की वजह से हवा की सेहत संतोषजनक से लेकर औसत श्रेणी में बनी हुई है।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। दोपहर तक मौसम ने करवट ली और कुछ जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 2.8 मिमी व गुरुग्राम में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा नोएडा, फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को कुछ जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें