फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल दिखाई दे सकता है असर, जानें पूरा पूर्वानुमान

Wed, 05 Jun 2024 08:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में लोग चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से हलकान हैं। ऐसे में गुरुवार को हल्की बारिश होने से गर्मी से फौरी राहत मिलने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, सब केंद्रों में नजफगढ़ इलाके का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

विज्ञापन

बुधवार को लोग लू से बेहाल रहे। सुबह से ही कड़ी और उमस भरी गर्मी रही। लेकिन, सुबह के समय बादल और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। कुछ इलाकों धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चली। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 44 दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 52 फीसदी रही।

गुरुवार को लू का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की, शाम के समय धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही तेज सतही हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है। शाम व रात के समय हल्की बूंदा-बांदी होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

नजफगढ़ में 46 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नरेला में 46.3, पूसा में 46.1, जाफरपुर में 45.3, आया नगर में 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। वहीं, मंगलवार को हुई हल्की बारिश सबसे अधिक मयूर विहार में 3 एमएम दर्ज की गई। जबकि, रिज और आया नगर में बारिश ट्रेस की गई है।
विज्ञापन

खराब श्रेणी में आबोहवा बरकरार
राजधानी में आबोहवा खराब श्रेणी में बरकरार है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 248 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में रही। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार तक हवा खराब श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 300 रहा, यह खराब श्रेणी है। नोएडा व फरीदाबाद में 268, गुरुग्राम में 222, गाजियाबाद में 219 एक्यूआई दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें