फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP का वोट शेयर बढ़ा: 2019 की तुलना में 2024 में अच्छा प्रदर्शन...और मेहनत करेंगे, नतीजों के बाद बोली आप

Wed, 05 Jun 2024 08:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पार्टी मुख्यालय में आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हमने पिछले लोकसभा चुनाव से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। विधानसभा चुनाव के परिणामों से लोकसभा के परिणामों की तुलना करेंगे तो हमें कम वोट मिले हैं, लेकिन हम अपने मकसद में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को उत्साहजनक बताया है। आप नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए पूरी जान लगा दी। आप अपने मकसद में सफल रही है। आने वाले समय में और मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई राज्यों में गए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया।

विज्ञापन

भाजपा बहुमत नहीं ला सकी: संदीप पाठक
बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के बाद भी भाजपा बहुमत नहीं ला सकी और इंडिया गठबंधन ने इतने विषम परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

वहीं, आप ने सबसे मुश्किल समय में चुनाव लड़ा, लेकिन जनता का खूब आशीर्वाद मिला और पंजाब में आप के तीन सांसद जीते। यह स्पष्ट करता है कि अगर कोई व्यक्ति संविधान से खिलवाड़ करेगा तो जनता उसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

आप का वोट फीसदी 26 फीसदी हुआ : पाठक
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि 2019 में पंजाब में आप को लगभग 7 फीसदी वोट मिला था और एक सीट पर जीत हुई थी। बाकी सीटों पर आप चौथे-पांचवें नंबर पर थी। लेकिन, इस बार आप ने 3 सीटें जीती हैं, जबकि 2 सीटों पर काफी करीबी मुकाबला रहा।

2019 में आप का वोट शेयर 7 फीसदी था, जबकि इस बार 26 फीसदी है। पंजाब में उम्मीद से कम सीटें मिली हैं। लेकिन, इस चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में भी अच्छी तरह से स्थापित पार्टी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें