फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बारिश अभी रुकने वाली नहीं, तेज हवा भी करेगी परेशान; दिल्ली में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Thu, 12 Sep 2024 09:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी अच्छी बारिश  की संभावना जताई है। 12 सितंबर को तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण से कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बारिश देखने को मिल रही है। अभी भी बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन


दिल्ली में सितंबर माह में अब तक बीते 10 दिन बारिश हुई है। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी अच्छी बारिश  की संभावना जताई है। ऐसा मानसून टर्फ का दिल्ली के करीब होने के कारण होगा। 12 सितंबर को तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण से कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से बारिश में कमी आएगी और उसके बाद बारिश में और कमी देखने को मिलेगी। दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे इस कारण से दिन में ही रात जैसी स्थिति हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें