फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदला मौसम; तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा

Thu, 30 Mar 2023 06:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi NCR Rain Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह दौर 30 मार्च के अलावा 31 मार्च को भी जारी रह सकता है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि व 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना भी जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुवार को भी एक बार फिर मौसम का मिजाज शाम होते-होते बदल गया। सुबह के समय आसमान साफ रहा लेकिन दोपहर के बाद अचानक बादल छाए। शाम तक कई इलाकों में गरज और तेज हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। साथ ही 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जता दी थी।

विज्ञापन

इससे पहले बुधवार सुबह तेज धूप खिलने के बाद शाम होते ही मौसम ने करवट ली थी। जिससे दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार शाम को भी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह दौर 30 मार्च के अलावा 31 मार्च को भी जारी रह सकता है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि व 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना भी जताई है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। चार अप्रैल के बाद से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।

इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कुछ स्थानों नरेला, बवाना, प्रीत विहार, अक्षरधाम, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मालवीयनगर, कालकाजी, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, आयानगर, डेरामंडी के आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश होगी।

सुहावने मौसम से होगी अप्रैल की शुरुआत
मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल की शुरुआत भी सुहावने मौसम के साथ होगी। चार अप्रैल तक अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच बना रहेगा। अमूमन एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें