फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में कल से बदलेगा मौसम: बारिश, ओलावृष्टि और चलेगी तेज हवा, जानिए कितना गिर सकता है पारा

Wed, 28 Oct 2026 07:23 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। अगले दो दिन हल्की बारिश, ओलावृष्टि होगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार से बदलने जा रहा है। अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस सबका मिला-जुला असर तापमान में गिरावट के तौर पर दिखेगा। आईएमडी के मुताबिक, इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और उत्तर भारत का पश्चिमी विक्षाेभ बन रहा है। इससे दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर मौसमी दशाओं के तेज बदलाव के दौर से गुजरेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्तूबर की सुबह और दोपहर के दौरान हल्की बारिश के एक से अधिक दौर आने की संभावना है। कई स्थानों पर  बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक नीचे रह सकता है। इससे दिन में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस होगा।

30 अक्तूबर को भी बारिश के आसार
अगले दिन शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव नहीं आएगा। आसमान में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सुबह से दोपहर बाद तक हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री कम रहने का अनुमान है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। दोपहर में हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

बुधवार सामान्य से ज्यादा रहा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री ऊपर 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अगले दो दिनों तक इसमें तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। इससे दिल्लीवालों का सर्द मौसम का अहसास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें