फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : सूरज की तपिश ने उत्तर भारत को झुलसाया, यूपी से लेकर हरियाणा-पंजाब तक प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल

Fri, 13 Jun 2025 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में 14 जून से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो सकती है। दो दिन बाद अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने के आसार हैं। 15 से 18 जून तक मौसम के मिजाज में नरमी की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के 11 जिलों में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में 14 जून से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो सकती है। दो दिन बाद अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने के आसार हैं। 15 से 18 जून तक मौसम के मिजाज में नरमी की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश संभव है।

तापमान ज्यादा होने के साथ उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी ज्यादा सता रही है। दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई। यूपी में  झांसी, आगरा समेत कई शहरों में पारा 45 डिग्री के आसपास रहा। प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर में भी तपिश और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। 
विज्ञापन


गाजियाबाद-नोएडा में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी में गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी व आसपास के इलाकों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू : छह जिलों में भीषण गर्मी  
जम्मू क्षेत्र के छह जिलों सांबा, जम्मू, कठुआ, रामबन, उधमपुर और रियासी में तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। कठुआ में तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।

श्रीगंगानगर व सिरसा में तापमान 47 डिग्री के पार
राजस्थान में प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहा और श्रीगंगानगर में तापमान 47.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं, हरियाणा के सिरसा में दिन का तापमान 47.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का सर्वाधिक है।

मानसून फिर सक्रिय, कर्नाटक में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून दो सप्ताह ठहरे रहने के बाद फिर सक्रिय हो गया है। कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। 17 जून तक पूरे राज्य में व्यापक वर्षा का अनुमान है। वहीं, केरल में 14 से 16 तक भारी बारिश के आसार को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें