फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, कब तक बरसेंगे बदरा? पढ़ें IMD का अपडेट

Tue, 07 Apr 2026 07:46 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह कई इलाकों में बारिश देखने को मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 7 और 8 अप्रैल के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Delhi Rain - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह कई इलाकों में हुई बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई है। बारिश के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 7 और 8 अप्रैल के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


इसके बाद 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 21 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार दिन के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 9 से 11 अप्रैल तक तेज सतही हवाओं का असर ज्यादा रहेगा, जबकि 12 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है।

कल गर्मी से बेहाल रहे लोग
मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। दूसरी ओर, सोमवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 80 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 27 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 34.4 और लोधी रोड़ और आया नगर में 33 और पालम में अधिकतम पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें