फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में हो रही है हल्की बारिश, बूंदाबांदी के बीच हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

Thu, 20 Feb 2025 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

ऐसे में राजधानी में बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बीच हो सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली में बूंदाबांदी - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश चल रही है। ऐसे में राजधानी में बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बीच हो सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह से दोपहर तक तेज हवा चलेगी। हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 व 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इधर, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 29 डिग्री के पार पहुंच गया है। पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान रहा।

यहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रिज में 29.2, लोधी रोड में 28.3, आया नगर में 28.2 व पालम में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होनी शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य 0.6 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पीतमपुुरा में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राजघाट में 14.6, पालम में 12.3, रिज व आया नगर में 11.8 और लोधी रोड में 10.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

हवा की गति तेज होने से वायु गुणवत्ता में सुधार
राजधानी में बुधवार को हवा की दिशा बदलने व गति तेज होने से वायु गुणवत्ता में सुधार आया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी है। इसमें मंगलवार के मुकाबले 29 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।

एनसीआर में गुरुग्राम सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। यहां एक्यूआई 181 रहा। वहीं, नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 106 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा में 136, फरीदाबाद में 131 व गाजियाबाद में 115 एक्यूआई रहा। यही स्थिति दो दिन तक रह सकती है। इसके बाद शनिवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें