फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: पहाड़ों की बर्फबारी ने गिराया सुबह का तापमान, कल पारा लुढ़कने का अनुमान, जानें IMD की भविष्यवाणी

Thu, 22 Feb 2024 08:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व बारिश के चलते मैदानी इलाकों में एक बार फिर ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम में अचानक बदलाव आया है। गुरुवार को दिन के समय धूप खिलने से दिन में हल्की गर्मी महसूस की गई। लेकिन, सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह धूप खिलने का अनुमान जताया है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम रहा। उधर, अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। सुबह के समय आसमान साफ रहा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को पारा लुढ़कने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा दर्ज किया गया। लोधी रोड में 10.6 जाफरपुर में 10.8, रिज में 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुंगेशपुर में 22.9, जाफरपुर में 24.5, लोधी रोड़ में 26.0, रिज में 26.6, अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप खिल रही है, जिससे दिन में ठंडक का अहसास कम हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें