फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में कल से लगातार हो रही है बारिश, कहीं फुहार... तो कहीं मूसलाधार

Thu, 31 Jul 2025 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बरसात का मौसम रहने वाला है। कल दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर एनसीआर में अभी तक जारी है। सुबह जोरबाग इलाके में बारिश की खबर है। 
 
विज्ञापन
सुबह जनपथ का नजारा... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में कल दोपहर से रुक-रुक कर बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह जारी है। दिन के बाद कल रात 10 बजे के बाद से शुरू हुई बारिश अभी तक जारी है। एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। इससे दो दिन की गर्मी और उमस कम हुई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक बारिश की बात कही है।  दिल्ली-एनसीआर में रात भर बारिश रुक-रुक कर होती रही। लगातार बारिश के कारण अधिकांश सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया है। इससे दिन निकलते ही सड़कों पर जाम की आशंका है।
विज्ञापन

आज सुबह से जोरबाग, मिंटो रोड और कनॉट प्लेस इलाके में झमाझम बारिश की खबर है। नोएडा और आसपास के  इलाकों में भी बारिश चल रही है।
जमकर बरसे बदरा, उमस से मिली राहत
राजधानी में कल शाम 5 बजे जमकर बादल बरसे। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। जगह-जगह लोग बारिश का आनंद लेते भी नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। 5 अगस्त तक अधिकतम तापमान 33 से 35 के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन




जानें पांच दिन कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली में फिर झमाझम बारिश वाला मौसम बन गया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में चार अगस्त तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं।

 
विज्ञापन

जलभराव के विरोध में आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें