पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार तीन बजे पुलिस को मोहन गार्डन स्थित एक फ्लैट में आग में झुलसने से महिला की मौत की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पहली मंजिल के एक कमरे में बुजुर्ग महिला झुलसी हुई बिस्तर पर पड़ी मिली। उसका बिस्तर भी जला हुआ था। महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की शिनाख्त कस्तुरी (80) के रूप में हुई।
जांच में पता चला कि कस्तुरी के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी अपने परिवार के साथ रहते हैं जबकि कस्तुरी इस फ्लैट में अकेली रहती थी। वह एमसीडी की सेवानिवृत्त कर्मचारी थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर बुलाकर घटनास्थल का मुआयना करवाया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि दीवारें पूरी तरह से धुएं से काली हो गई थी और वहां रखे सामान गल गए थे। परिवार वालों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। आशंका है कि कॉइल जलाने से बिस्तर में आग लगने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।