फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली में रविवार को सामान्य से कम रहा पारा, कुछ जगह हल्की बारिश; जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

Sun, 22 Jun 2025 09:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 1.2 एमएम बारिश दर्ज हुई। इस दौरान दिल्ली के पालम और लोधी रोड क्षेत्र में बारिश ट्रेस हुई।
विज्ञापन
रविवार को दिनभर आसमान में छाए बादल। - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश से रविवार को तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। उम्मीद है कि पूरे सप्ताह तापमान सामान्य से कम रहेगा। हालांकि बारिश की उम्मीद काफी कम है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 1.2 एमएम बारिश दर्ज हुई। इस दौरान दिल्ली के पालम और लोधी रोड क्षेत्र में बारिश ट्रेस हुई।

वहीं सोमवार को दिन के समय बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा) चलने का अनुमान है। आशंका है कि गरज के साथ हवा की गति अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं 25 से 28 जून तक दिल्ली में तेज बारिश की संभावनाएं हैं। साथ ही मध्यम व तेज स्तर की हवाएं चल सकती है जिससे तापमान में कुछ गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें