फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी के बाद हुई बारिश, गिरे ओले

Thu, 30 Apr 2020 06:28 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Weather Forecast - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम को आए अचानक मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के बाद बारिश और फिर ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने दो दिन पहले पश्चिम विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश का अनुमान जाहिर किया था। देशभर के मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बार-बार बदल रहा है।

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर इलके में आंधी के साथ बारिश होने की संभावा जताई थी। पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और सोनीपत में आंधी के बाद बारिश हुई है।

रविवार को भी हुई थी बारिश 
रविवार को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और चेन्नई के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई थी। जिससे कई जगहों पर फसल को भी नुकसान पहुंचा था। मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून सीजन (मार्च से मई तक) में एक मार्च से 25 अप्रैल के बीच सामान्य से 41 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

स्काईमेट के वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि उत्तरी पाक और इससे सटे इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से भी नम हवाएं पहुंच रही हैं। जिससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अप्रैल के अंत तक बारिश होगी। वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश, ओले और हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें