फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोल बाग में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों की आई शामत, एक हफ्ते में कटे 500 से ज्यादा चालान

Thu, 30 Apr 2020 06:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

करोल बाग ऐसा इलाका बन गया है जिसने पिछले 10 दिनों में सार्वजनिक स्थलों में थूकने वालों पर सबसे ज्यादा जुर्माना वसूला है। यह फाइन कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली के 12 प्रशासनिक जोन में से अकेले करोल बाग ने 40 प्रतिशत चालान काटे हैं। 21 अप्रैल से इस इलाके में 578 चालान थूकने के लिए काटे गए हैं। यह जुर्माना 1000 रुपये का है। वहीं उत्तरी नगर निगम ने 521 चालान और दक्षिण निगम ने 43 चालान काटे हैं। वहीं पूर्वी निगम ने 14 ऐसे चालान काटे।

उत्तरी निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इन 521 चालानों में से करोल बाग जोन ने 235, सदर सिटी पहाड़गंज ने 64, केशवपुरम ने 73, सिविल लाइन्स ने 45, रोहिणी ने 60 और नरेला जोन ने 28 अप्रैल तक 44 चालान जारी किए। इससे 1.5 लाख रुपये की आमदनी हुई। वहीं कुछ केसों को म्यूनिसिपल मजिस्ट्रेट के पास भेजा गया जिसमें दिल्ली नगर पालिका कानून की धारा 470 के तहत कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें