दिल्ली में आज भी हो सकती है बारिश
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में कड़ाके की ठंड से तो लोग पहले ही ठिठुर रहे थे, अब बेमौसम बारिश ने भी परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को दिनभर बारिश होती रही थी। सोमवार सुबह से कुछ राहत जरूर है, लेकिन आज भी बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो घंटों में दिल्ली व आसपास के इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बताया गया है कि सोमवार को कल से ज्यादा बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ-साथ ओले भी गिर सकते हैं।
अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके बाद बारिश कम होनी शुरू हो जाएगी। 7 जनवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा और एक बार फिर से सर्दी बढ़ने लगेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर सिमट जाएगा और अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा।