फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल का मौसम: अगले एक सप्ताह अच्छी बारिश के आसार नहीं, कहीं-कहीं पड़ सकती हैं हल्की फुहारें, पूढ़ें पूर्वानुमान

Mon, 17 Aug 2026 08:31 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अगले सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने हल्की फुहारों का अनुमान जताया है। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आ सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में अगले एक सप्ताह सावन के बदरा अच्छी बारिश नहीं बरसाएंगे। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए बारिश की कोई भी चेतावनी नहीं दी है। हालांकि, इस दौरान कम दबाव के क्षेत्र से कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। अलबत्ता तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आ सकती है। 

विज्ञापन

राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। धूप निकलने और बारिश न होने से उमस ने लोगों को परेशान किया। 

विज्ञापन

दूसरी ओर, माैसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। हालांकि, अगले एक सप्ताह तक इससे अधिक बारिश के आसार नहीं है। फिर भी कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान है। इसके चलते 23 अगस्त तक अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें