फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश के आसार

Fri, 24 Jul 2020 06:26 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार शाम बारिश हुई। बारिश के बाद पालम तकनीकी हवाई अड्डे के आस-पास जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को  दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में  बारिश होने की संभावना जताई थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक नूंह, सोहना, मानेसर, फर्रुखनर के साथ नोएडा के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। इसी के साथ दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

 

मौसम विभाग ने इसके साथ-साथ गाजियाबाद के इंदियापुरम और दिल्ली के रोहिणी, बवाना, बुराड़ी, बादली, संगम विहार, आईटीओ समेत कई इलाकों में भी अगले दो घंटों में बारिश की संभावना जताई है।
 


हफ्तेभर की बारिश से दिल्ली लबालब,  सफदरजंग में अब तक 225 मिमी बारिश रिकॉर्ड
पिछले एक सप्ताह की झमाझम बारिश ने दिल्ली को लबालब कर दिया है। जुलाई महीने में अब तक सामान्य से 50 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के मानक सफदरजंग मॉनिटरिंग पर 225 मिमी बारिश हुई है, जबकि इसका सामान्य स्तर 149.8 मिमी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में हुई बारिश के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें सफदरजंग में जुलाई में 225 मिमी, पालम में 224 व लोदी रोड पर 246.4 मिमी बारिश हुई है। जबकि तीनों स्टेशन पर जुलाई महीने में सामान्य बारिश का आंकड़ा 149.8, 164.1 व 149.8 मिमी का है। इस लिहाज से तीनों जगहों पर 50, 37 व 64 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। खासकर बीते रविवार से हुई बारिश ने दिल्ली को लबालब किया है। पूरी दिल्ली का मानक स्टेशन सफदरजंग होने से माना जा रहा है कि दिल्ली का जुलाई महीने में 50 फीसदी ज्यादा बारिश मिली है।

दूसरी तरफ दिल्ली के दूसरे छोटे-बड़े स्टेशनों को एक साथ मिलाने पर अभी 16 फीसदी कम बारिश हुई है। इस सीजन में अभी तक 176.3 मिमी बारिश हुई है। जबकि इस बीच 209 मिमी बारिश हो जानी चाहिए। मौसम विभाग के मुताबिक 16 फीसदी की कमी मानसून जारी रहने के लिहाज से सामान्य ही है।

हल्की और औसत दर्जे की बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले दिनों में हल्की से औसत दर्जे के बीच बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ पूरी दिल्ली में जो आंकड़ा अभी 16 फीसदी कम है, उसे भी सामान्य ही माना जाता है। फिर, आने वाले दिनों में संभव है कि यह कमी भी पूरी हो जाए। गौरतलब है कि दिल्ली 25 जून को मानसून आने की घोषणा हुई थी। मौसम विभाग का इस बार अच्छी बारिश होने का अनुमान है। अभी तक मानसून ने अनुमान से ज्यादा दूर नहीं भटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें