फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: पिछली पीढ़ी ने भी न देखा ऐसा मौसम! 40 साल बाद सबसे ठंडी दिल्ली की सुबह, IMD की नई भविष्यवाणी

Fri, 05 May 2023 01:40 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Weather Latest Update: दिल्ली एनसीआर में तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है।
विज्ञापन
Weather Update - फोटो : जी पाल (अमर उजाला)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई अमूमन गर्म रहता है, लेकिन इस बार यह महीने सभी को हैरत में डाल रहा है। गुरुवार को चालीस साल बाद दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह रही, वहीं घने कोहरे ने भी लोगों को चौंका दिया। दिल्ली में 1982 के बाद सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि 54 साल में तीसरी बार सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले सबसे कम न्यूनतम तापमान दो मई 1969 को 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह ऑल टाइम रिकॉर्ड भी है। दो मई 1982 को तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। यह स्थिति सुबह 8:30 बजे तक रही। मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मई में कोहरा नहीं होता है, लेकिन कल नमी काफी थी, हवा की रफ्तार भी कम थी। साथ ही, न्यूनतम तापमान भी कम रहा इस कारण से कोहरे की स्थिति बनी। जब पश्चिमी विक्षोभ पास होता है तब ऐसी स्थितियां बनती हैं जो कोहरे का कारण बनती हैं। 

अधिकतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य से सात डिग्री कम 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 बजे तक 29.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश पीतमपुरा इलाके में 56 मिमी दर्ज की गई।

दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच रहा जबकि रिज में अधिकतम तापमान 30.6 व न्यूनतम तापमान सबसे कम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर में न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह दिल्ली के मुकाबले में थोड़ा ज्यादा रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 30.8 व न्यूनतम तापमान 16.2, नोएडा में अधिकतम तापमान 31.9 व न्यूनतम तापमान 17.4 और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 33.6 व न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन

छह और सात मई को हल्की बूंदाबांदी का अनुमान
मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इस कारण छह व सात मई को हल्की बूंदाबांदी होगी। सात को मामूली तापमान गिरेगा, लेकिन उसके बाद से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें