फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से बढ़ा ठंडक का अहसास

Mon, 04 Dec 2023 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी बूंदाबांदी की खबर है। 
विज्ञापन
rain - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में कल रात से हो रही बूंदाबांदी और हल्की बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। कल देर रात से चला छिटपुट बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी है। इससे ठंड का अहसास बढ़ गया है। दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी बूंदाबांदी की खबर है। 

विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रही। सोमवार को हवाएं पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

मंगलवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, बुधवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम की ओर से चलेंगी। सफर इंडिया के मुताबिक रविवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 131 दर्ज की गई। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 224 दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें