फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: झमाझम बारिश से गर्मी के तेवर पड़े नरम, आज के लिए जारी किया गया था यलो अलर्ट

Tue, 12 May 2026 10:05 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मंगलवार शाम दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गर्मी कम हुई। 13 मई को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। 15 मई से तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़कर गर्मी फिर बढ़ेगी।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की शाम के समय अचानक मौसम बदला। रात होते-होते दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम में आए इस परिवर्तन की वजह से गर्मी के तेवर में नरमी आई है। 13 मई को भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और सुबह के समय गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश होने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन

बढ़ेगी गर्मी और तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई को भी मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा और तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके बाद 15 मई से 18 मई तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हवाओं का असर बढ़ सकता है। हालांकि, 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत में दस्तक देगा। इसका असर केवल पहाड़ों तक सीमित रहेगा।

विज्ञापन

दिनभर 39 डिग्री का टॉर्चर, रात में राहत की बारिश
दिल्ली के लोगों को कई दिन से गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ रहा था। मौसम शुष्क बने रहने के चलते लगातार तापमान चढ़ रहा था। साथ ही, सूरज अपने कड़े तेवर दिखा रहा था। ऐसे में मंगलवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। साथ ही, गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 68 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही। शाम होते-होते मौसम ने करवट ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें