शनिवार रहा गर्म
दूसरी ओर, शनिवार सुबह की शुरूआत तेज हवाओं को बीच हुई। तड़के ही सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए थे। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। लेकिन, शाम के समय चली तेज ठंडी हवाओं ने फिर ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 91 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 46 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 11.4, पालम और आया नगर में 10 व लोधी रोड में 10.6 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार बीते 2 साल में अब तक की तारीख का गर्म दिन रहा।
9 फरवरी को अधिकतम 25 और न्यूनतम 23 डिग्री तक तापमान रहने का अनुमान है। दिन में हल्की हवाएं दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की दिशा से चलेंगी। इसके अलावा, 10 फरवरी को दिन का तापमान 26 और रात का 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, 11 फरवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम 24 डिग्री तापमान। मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। साथ ही, 12-13 फरवरी को तापमान क्रमशः 23-25 डिग्री के बीच रहेगा। दिन में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं 10-20 किमी प्रतिघंटा की गति से चलेंगी।