औपचारिकताएं की गईं पूरी
नाम परिवर्तन का निर्णय और प्रक्रिया मेट्रो स्टेशन के नाम में यह बदलाव एक महत्वपूर्ण निर्णय का परिणाम है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। स्टेशन के साइन बोर्ड और अन्य पहचान चिह्नों पर नया नाम भी अंकित किया जा चुका है। यह निर्णय दिल्ली सरकार और डीएमआरसी के बीच समन्वय के बाद लिया गया है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों के नामकरण के संबंध में जनभावनाओं को महत्व देना है।
आधुनिक ड्रेन से कोहाट मेट्रो स्टेशन तक मिलेगी जलभराव से राहत
शालीमार बाग इलाके में बन रही आधुनिक ड्रेन से कोहाट मेट्रो स्टेशन तक जलभराव से राहत मिलेगी। लोग लंबे समय से जलभराव और टूटी सड़कों से जूझ रहे थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग के एसी और एसडी ब्लॉकों में कई विकास कार्यों की शुरुआत की। इनमें सबसे अहम परियोजना एसडी (सी) ब्लॉक से कोहाट मेट्रो स्टेशन तक नई और आधुनिक ड्रेन का निर्माण है, जिससे इस पूरे इलाके में जल निकासी की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ निर्माण कराना नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाना है। अच्छी सड़क, साफ नाली, सुरक्षित पार्क और सही पार्किंग हर नागरिक का हक है और सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। एसी ब्लॉक और एसडी (सी) इलाके में सड़कों और नालियों के निर्माण व सुधार का काम किया जाएगा। यहां रेडी मिक्स कंक्रीट से नई सड़कें बनाई जाएंगी, आरसीसी तकनीक से मजबूत नालियां तैयार होंगी और पुरानी सड़कों को सुदृढ़ किया जाएगा। इन कामों का सीधा फायदा बरसात के मौसम में देखने को मिलेगा, जब अक्सर जलभराव से लोगों को परेशानी होती है। एसडी (सी) ब्लॉक से एलडी कोहाट मेट्रो स्टेशन तक बनने वाली नई आरसीसी ड्रेन को इलाके के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद पानी की निकासी तेज होगी और सड़क पर पानी जमा होने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। नेहरू पार्क, अपना पार्क और सेंट्रल पार्क सहित एसी ब्लॉक के कई पार्कों में भी विकास कार्य शुरू किए गए हैं। यहां वॉकिंग ट्रैक, पैदल रास्ते, बाउंड्री वॉल और सौंदर्यीकरण का काम होगा, ताकि लोग सुरक्षित और बेहतर माहौल में समय बिता सकें।
एसी ब्लॉक में नई सरफेस पार्किंग बनेगी
ख्यमंत्री ने बताया कि एसी ब्लॉक में नई सरफेस पार्किंग बनाई जाएगी। इससे सड़कों पर खड़े वाहनों से होने वाली दिक्कतें कम होंगी। एडी, एजे, एएल, एई, एएफ और एसडी (सी) ब्लॉकों में गलियों, ड्रेनों और पार्कों से जुड़े कई अन्य कामों को भी मंजूरी दी गई है। गलियों का पक्कीकरण, ड्रेनों की मरम्मत और सार्वजनिक जगहों का सौंदर्यीकरण शामिल है।