फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश, कई इलाकों में जलभराव; सड़कों पर लगा जाम

Sat, 16 Sep 2023 05:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Today Weather Delhi NCR Rain : दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। घने बादलों ने दिल्ली एनसीआर को घेर रखा है। हवा के साथ हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया। 
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई से पहले बारिश मौसम को सुहावना बना रही है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बारिश हो रही है। हवा के साथ हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी गिरावट आ गई है। वहीं इस बारिश की वजह से गाजियाबाद के कई इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से जाम लग गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह अंधेरा छा गया था और बारिश होने लगी थी। हालांकि दोपहर को धूप निकल आई और उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग ने शनिवार के साथ ही रविवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं 19 से 21 सितंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह बारिश होने की संभावना जताई थी। इस दौरान 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान था। अनुमान के अनुसार, सुबह सात बजे से कहीं तेज तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हुई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह 8:30 बजे तक 004.1 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 000.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मयूर विहार में अधिकतम तापमान 30.4, पूसा में 33.7 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें