फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में नशा बंद नहीं हुआ तो थाने का घेराव करेंगे: कुलदीप कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कल्याणपुरी हत्या पर आप का भाजपा सरकार पर हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कल्याणपुरी में सफाईकर्मी की हत्या के दो दिन बाद एक और युवक की चाकू मारकर हत्या पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा है। आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के राज में दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है। पुलिस अपराध रोक नहीं रही, उल्टे आप विधायक आवाज उठाएं तो उन्हें उठा लिया जाता है।

कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने मृतक जय सिंह के परिजनों से मिलकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को सफाईकर्मी अनिल की हत्या हुई थी, अभी चिता ठंडी भी नहीं हुई कि 22 साल के जय सिंह की हत्या हो गई। देश की राजधानी में दिनदहाड़े हत्या आम हो गई है। उन्होंने पूछा कि क्या दिल्ली अब सुरक्षित नहीं बची?
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि कॉलोनियों में ड्रग्स, गांजा और इंजेक्शन खुलेआम बिक रहे हैं। पुलिस के संरक्षण में नशा फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि जय सिंह के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने जबरदस्ती पोस्टमार्टम कराया। आप विधायक ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में कल्याणपुरी में नशा बंद नहीं हुआ तो पार्टी थाने का घेराव करेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को डीएम के जरिए आर्थिक सहायता देने और पुलिस कमिश्नर से मिलकर कानून व्यवस्था पर चर्चा करने की मांग भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें