फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो जैसा करेगा वैसा भरेगा, ‘शिव कुमार से नहीं है हमारा रिश्ता’

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एनालिस्ट युवती से दुराचार करने के मामले में कोर्ट ने शिवकुमार को दोषी करार दिया है। जब इस संबंध में गांव रामनगर में रहने वाले शिवकुमार के परिजनों से बात की तो बड़े भाई लवकुश ने कहा कि जो जैसा करेगा उसे वैसा ही भरना पड़ेगा।
विज्ञापन


शिवकुमार से हमारा कोई संबंध नहीं है। वह वर्षों से दिल्ली में रह रहा है। दिल्ली में उबर कैब में एनालिस्ट युवती से दुष्कर्म का आरोपी शिवकुमार थाना एलाऊ के ग्राम रामनगर का निवासी है।

उसके पिता रामनाथ सिंह व एक भाई लवकुश उसकी पत्नी और पांच बच्चे अभी भी गांव में रहते हैं। मंगलवार को जब ‘अमर उजाला’ के संवाददाता गांव पहुंचे तो लवकुश और उनकी पत्नी जानवरों का चारा लेकर खेत से आ रहे थे।
विज्ञापन

Trending Videos

यदि उनके बारे में पूछना है तो दिल्ली जाओ

शिवकुमार के बारे में पूछते ही दोनों का गुबार फट पड़ा। लवकुश ने जहां यह कहा कि जैसा करेगा उसे वैसा ही भरना पड़ेगा। वहीं उनकी भाभी तो मानो आपा ही खो बैठीं। उनका कहना था कि करा शिवकुमार ने और भरना हमें पड़ रहा है।

यदि उनके बारे में पूछना है तो दिल्ली जाओ। हमारे से उसका कोई लेना देना नहीं है। काफी देर चुप रहने के बाद लवकुश ने पूछा कि शिवकुमार को क्या सजा हुई है। उसे इसकी जानकारी ही नहीं थी।

जब बताया गया कि अभी सजा नहीं हुई है सिर्फ कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इसके बाद उनका कहना था कि कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी में ऐसा नहीं कर सकता है। जबकि उसकी बीबी और दो बच्चे साथ रहते हों।
विज्ञापन

पूरे गांव में परिवार को शर्मिंदा होना पड़ा है।

उनका कहना है कि गरीब होने के कारण वह शिवकुमार की पैरवी नहीं कर सके। इसके चलते उसे सजा हुई है। वहीं घर पर जब पिता रामनाथ के बारे में पूछा तो बताया गया कि वह कुसमरा रिश्तेदारी में गए हुए हैं।

शिवकुमार ने बताया कि भाई के कृत्य से पूरे गांव में परिवार को शर्मिंदा होना पड़ा है। इसके बाद वह फिर चुप हो गए। काफी पूछने पर भी उन्होंने इसके बाद किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। सिर्फ यही दोहराया कि जो करेगा सो भरेगा ही।

दिल्ली में दुष्कर्म का आरोपी थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी शिवकुमार पहले भी इस प्रकार की वारदात कर चुका है। 2013 में ही उस पर थाना एलाऊ क्षेत्र के एक ग्राम की लड़की से दुष्कर्म लगाने का आरोप लगा था। थाना पुलिस ने जांच के बाद 2013 में ही उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। वर्तमान में वह जमानत पर चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें