फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कचरे के नीचे दब गया वजीराबाद नमभूमि, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अदालत ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए डीपीसीसी, डीडीए, सीपीसीबी, उत्तरी दिल्ली के जिलाधिकारी और एमसीडी को नोटिस थमाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में नमभूमि को जिस संरक्षण की दरकार है वह नहीं मिल रहा। इसकी ताजा मिसाल है उत्तर दिल्ली के वजीराबाद में स्थित झरोड़ा तालाब, जो अब पूरी तरह से कचरे के नीचे दबकर गायब हो चुका है। यह मामला अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के संज्ञान में है। अदालत ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, दिल्ली विकास प्राधिकरण, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तरी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट और दिल्ली नगर निगम को जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


अदालत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जो वजीराबाद के पास मौजूद एक नमभूमि (झरोड़ा तालाब) के गायब होने से जुड़ा है। यह कभी जलीय वनस्पति और जीवों के एक समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र का आधार थी। रिपोर्ट के मुताबिक कभी जीव-जंतुओं और जलजीवों की शरणस्थली रहा झरोड़ा तालाब, बीते दो वर्षों में कचरे से भरकर समतल जमीन में बदल गया। यह क्षेत्र यमुना के बाढ़ क्षेत्र और कैचमेंट का हिस्सा रहा है जिसे पर्यावरणीय दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील माना जाता है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि भले ही देश में वेटलैंड (संरक्षण एवं प्रबंधन) नियम 2017 को 2020 में लागू किया गया हो, लेकिन दिल्ली में आज तक एक भी वेटलैंड को आधिकारिक रूप से अधिसूचित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें