फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हॉटस्पॉट में प्रदूषण पर ड्रोन से पानी के छिड़काव का वार, AAP सरकार ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट

Fri, 08 Nov 2024 02:59 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ड्रोन से किया गया पानी का छिड़काव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राजधानी में हॉटस्पॉट जोन में प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ड्रोन से पानी का छिड़काव शुरू किया है। प्रदूषण को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए शुक्रवार को आनंद विहार हॉटस्पॉट में ड्रोन से पानी के छिड़काव का डेमो किया गया।

विज्ञापन


यह ड्रोन 15 लीटर तक पानी अपने साथ लेकर ऊपर से छिड़काव कर सकता है। छिड़काव के बाद इसका कितना असर होता है, इसकी रिपोर्ट पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी को भेजी जाएगी।पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के इंजीनियर इसका विश्लेषण कर रिपोर्ट दिल्ली सरकार को सौंपेंगे। इसके आधार पर और ज्यादा प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहता है तो अन्य हॉटस्पॉट पर भी इससे छिड़काव किया जाएगा।

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 13 हॉटस्पॉट में प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा होता है। हॉटस्पॉट में सड़कों के अलावा अन्य जगहों पर ड्रोन द्वारा पानी के छिड़काव को लेकर यह पायलट प्रोजेक्ट है।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर मोबाइल एंटी स्मॉग गन से छिड़काव किया जा रहा है लेकिन सड़कों के अलावा अन्य जगहों पर छिड़काव के लिए आनंद विहार में ड्रोन द्वारा पानी के छिड़काव का डेमो किया है। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर हॉटस्पॉट में सड़कों के अलावा अन्य जगहों पर पानी के छिड़काव में इससे मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी के आधुनिकीकरण का ज्यादा से ज्यादा उपयोग प्रदूषण को दूर करने में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें