स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार को घेरा
- फोटो : x/ Swati Maliwal
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। स्वाति ने सागरपुर इलाके का दौरा किया। उनका कहना है कि इस इलाके में सड़कें टूटी हुई हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नल से यहां गंदा पानी आता है। स्वाति ने कहा कि सागरपुर की जनता बदहाली में जीने को मजबूर है।
स्वाति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सड़कें टूटी फूटी पड़ी हैं, कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं, नल से काला-गंदा पानी आता है, टैंकर वाले पानी बेचते हैं। सागरपुर की जनता जिस बदहाली में जीने को मजबूर है वो बेहद दुखद और शर्मनाक है। जनता के मन में बहुत नाराजगी है। सीएम आतिशी यहां कब आएंगी आप?