संगम विहार में ए, बी, सी, डी, ई, एफ, एफ वन, एफ टू, एफ थ्री, जी, जी-वन, जी टू, एच, आई, जे, जे-वन, टू, थ्री, ए, ए-1, ए2, एल, एल-1, 2, एम, एम-2 ब्लॉक के अलावा देवली गांव, दुर्गा विहार, देवली नई बस्ती, देवली विस्तार, राजू पार्क, बिहारी पार्क और खानपुर एक्सटेंशन में के निवासी पानी के लिए टैंकर, ट्यूबवेल और बोतलबंद पानी पर निर्भर हैं।
लाखों की कमाई का जरिया बन गया पानी की किल्लत
पीने के पानी के लिए आरओ के बोतलबंद पानी का कारोबार संगम विहार क्षेत्र की हर गली में फैला हुआ है। रोज औसतन करीब 20 लाख रुपये के बोतलबंद पानी का कारोबार इस क्षेत्र हैं। जानकारों का कहना है कि पानी की किल्लत से इस कारोबार में शामिल लोगों के वारे न्यारे हैं।
लोग कहते हैं...
इलाके के रहने वाले अजय ने कहा कि पानी की सप्लाई न होने की वजह से बोतलबंद और ट्यूबवेल के पानी का इस्तेमाल करते हैं। अगर, अधिक जरूरत होती है तो टैंकर के पानी से परिवार का काम चलता है।
सतीश का कहना है कि सोनिया विहार की पाइपलाइन महज कुछ घरों तक पहुंची है, वहां भी पानी की आपूर्ति नियमित नहीं है। इस क्षेत्र में पानी की कमी की समस्या को तुरंत दूर किया जाना चाहिए।
दिलावर सिंह ने बताया कि पानी की कमी है, जिसे पूरा करने के लिए ट्यूबवेल के पानी का इस्तेमाल करते हैं। सरकारी ट्यूबवेलों से मिलने वाले पानी को जमा कर, बाद में इस्तेमाल किया जाता है।