फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गुड़गांव में नहीं आएगा पानी

Tue, 05 Aug 2014 07:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से होने वाली पानी की आपूर्ति मंगलवार की सुबह से लेकर शाम तक बंद रहेगी। जिसके चलते शहर के लोगों को अपने बूस्टर से होने वाली पानी की आपूर्ति से काम चलाना होगा।
विज्ञापन


बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लान से पानी की आपूर्ति के बाद बसई धनकोर्ट फ्लाई ओवर के बार-बार रिसाव हो जाता है। रिसाव ठीक करने के बाद दो दिन बाद सम्स्या दुबारा से होने से पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है।

इसके चलते हुडा की ओर से 50 मजदूरों के साथ जेसीबी मशीन लगाकर कुछ दूरी पर पक्का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


पानी की नहीं होगी कमी
हुडा के एसडीओ एस के पिपलानी का कहना कि जिन बूस्टिंग स्टेशन से लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। उनके पास पानी का पर्याप्त संचय है। 12 घंटे तक पानी की आपूर्ति मेन स्टेशन से न होने पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

हुडा की ओर से नहीं की गई है कोई वैकल्पिक व्यवस्था
हुडा की ओर से 12 घंटे तक पानी की आपूर्ति बंद होने के बाद कोई अलग से व्यवस्था नहीं की गई है। अधिकारियों के अनुसार अगर किसी तरह की समस्या आती है तो हर बूस्टिंग स्टेशन के पास अपने संसाधनों से आपूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें