फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आज से तीन दिन जल संकट : कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, यहां देखें कहीं आपका क्षेत्र तो नहीं इसमें

Sat, 15 Feb 2025 12:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली जल बोर्ड 15, 17 व 18 फरवरी को अंडरग्राउंड जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक फ्लशिंग प्रक्रिया के कारण शहर के कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन
दिल्ली में तीन दिन पानी की किल्लत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में पानी की आपूर्ति को लेकर आगामी दिनों में संकट की आशंका जताई गई है। दरअसल दिल्ली जल बोर्ड 15, 17 व 18 फरवरी को अंडरग्राउंड जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक फ्लशिंग प्रक्रिया के कारण शहर के कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में रहेगा पेयजल संकट
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार जनकपुरी, विकासपुरी, बुढ़ेला, वसुंधरा एन्क्लेव सोसाइटी, न्यू आशोक नगर, शालीमार बाग, पीतमपुरा, पश्चिम विहार, रमेश नगर, कीर्ति नगर, मानसरोवर गार्डन, सरस्वती गार्डन, मस्जिद मोठ, श्रीनिवास पुरी, रोहिणी, किराड़ी, प्रेम नगर, अमन विहार, निठारी गांव, मुबारकपुर, मयूर विहार, दिलशाद गार्डन, शालीमार पार्क, कर्मपुरा, पंजाबी बाग, मादीपुर, गोविंदपुरी, गोविंदपुरी एक्सटेंशन, सराय काले खान, मोती बाग क्षेत्र, कालकाजी एक्सटेंशन, सरिता विहार, जसोला विहार, अवंतिका एन्क्लेव, माजरा गांव, कराला गांव, निजामपुर गांव, गढ़ी रंढाला गांव, सुलतानपुरी, पंचवटी, चित्रा विहार, निर्माण विहार, प्रीत विहार, शकरपुर, लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज सोसाइटी, पूर्वी और पश्चिमी विनोद नगर, गाजीपुर गांव, न्यू मोती नगर, पंजाबी बाग के आसपास के इलाकों में पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें