फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में बढ़ेंगी 10 फीसदी पानी की दरें, प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में लग सकती है मुहर

Thu, 30 Jul 2020 09:00 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल शुल्क बढ़ाने की तैयारी में है। इसमें 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इसका प्रस्ताव आगामी बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। इसकी तैयारी हो चुकी है। 
विज्ञापन


अगर अनुमति मिल गई तो 60 वर्ग मीटर भूखंड वाले आवंटियों को 108 रुपये प्रतिमाह जल शुल्क देना होगा। दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बीते वर्ष की बोर्ड बैठक में निर्णय लिया था कि हर साल जल शुल्क में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। 

यह बढ़ोतरी हर साल पहली अप्रैल से लागू हो जाती है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण इसे लागू नहीं किया गया है। अब प्राधिकरण की बोर्ड बैठक होने वाली है। इसमें बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


बोर्ड से मुहर लगने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। वहीं, जल शुल्क के लिए मकान के क्षेत्रफल को आधार बनाया गया है। इसके तहत आवंटियों से जल शुल्क लिया जाएगा। 

60 वर्ग मीटर से लेकर 1100 वर्ग मीटर तक के मकानों के लिए शुल्क तय है, जबकि इसके ऊपर क्षेत्रफल के मकानों से जल शुल्क किलोलीटर की दर से लिया जाता है। 
1100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल से बड़े मकानों से 19 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से जल शुल्क लिए जाने का प्रस्ताव है। 

टल सकती है बोर्ड बैठक
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक एक अगस्त को प्रस्तावित है। इसके लिए एजेंडे तैयार किए जा रहे हैं, लेकिन इस दिन शनिवार है। प्राधिकरण दफ्तर बंद रहता है। इसी दिन बकरीद भी है। ऐसे में बोर्ड बैठक टलने के आसार हैं। 

आवासीय भवनों के लिए प्रस्तावित पानी की दरें
क्षेत्र (वर्ग मीटर में) रुपये (प्रतिमाह)
0 से 60 118
61से 120 195
121 से 200 352
201 से 350 584
351 से 500 779
501 से 1000 1170
1000 से 1100 1365
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें