फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप लोकेशन देख 30 किमी तक पीछा कर बदमाश को दबोचा

Fri, 18 Sep 2020 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली     
विज्ञापन
सिपाही अनिल और विशाल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक के बाद एक लूट और झपटमारी की सात घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश जारी है। ताबड़तोड़ फायरिंग की परवाह न करते हुए दो पुलिसकर्मियों ने सुभाष प्लेस से जाफराबाद तक करीब 30 किमी व्हाट्सएप लोकेशन के सहारे इन बदमाशों का पीछा किया। बाद में दो बदमाश पुलिस के सामने ही एक व्यक्ति की स्कूटी लूटकर फरार हो गए। गिरफ्त में आए बदमाश पर 29 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि वाकया बुधवार सुबह का है। पकड़े गए बदमाश की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी इजहार के रूप में हुई है। इसके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, चार कारतूस, छह मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, अंगुठी, कान की बाली और चोरी की गई बाइक बरामद की है। उन्होंने बताया कि रोहिणी निवासी गौरव अपने दो दोस्तों के साथ साइकिल से सैर कर रहा था। सुभाष प्लेस स्थित डी मॉल के पास वह दोस्त को फोन करने के लिए रुक गया। 

इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर गौरव व उसके दोस्त का मोबाइल छीन लिया। पीड़ितों की सूचना पर थाने में तैनात सिपाही विशाल व अनिल मौके पर पहुंचे। पता चला कि गौरव ने अपने दोस्त को व्हाट्सएप लाइव लोकेशन भेजी थी, जो उसके फोन पर एक्टिव थी। इसके जरिए बदमाशों की लोकेशन का पता चल गया। सिपाहियों ने गौरव के एक दोस्त को लेकर बदमाशों का पीछा शुरू किया। 30 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद नंदनगरी इलाके में सिपाहियों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने सिपाहियों की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


बावजूद, सिपाहियों ने हिम्मत नहीं हारी और गौरव के दोस्त की गाड़ी से उनका पीछा किया। जाफराबाद में सिपाही अनिल ने बदमाशों की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत गिर गए। जब सिपाहियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उन पर तीन राउंड गोली चला दी। इससे बचते हुए सिपाहियों ने ईंट उठाकर बदमाशों पर फेंकी और घेराबंदी कर एक बदमाश दबोच लिया। जाफराबाद थाने में बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रयास और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।  

विकासपुरी से एमएस पार्क तक कई घटनाएं
पूछताछ में बदमाश ने बताया कि बुधवार सुबह उसने अपने सहयोगियों के साथ सबसे पहले विकासपुरी और राजौरी गार्डन में दो लूट और तीन झपटमारी की। इसके बाद सुभाष प्लेस में गौरव को निशाना बनाया। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि एमएस पार्क इलाके में जब पुलिस ने उनकी बाइक में टक्कर मारी तो उनके सहयोगियों ने एक व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर उससे स्कूटी लूट ली और उस पर सवार होकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें