दिल्ली में खुद को नेता कहने वाले एक शख्स की सारी नेतागिरी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो फुटेज में कैद उस आदमी की अक्ल को किस तरह ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल ने ठिकाने लगाया यह देखना बहुत ही दिलचस्प है।
बता दें कि उक्त शख्स ने अपनी कार पर इंडियन नेशनल लोकदल का झंडा लगा रखा था और गाड़ी की नंबर प्लेट भी काफी फैंसी थी। ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल द्वारा टोके जाने पर खुद को नेता बताते हुए वो आदमी बदतमीजी पर उतर आया।
जब उक्त शख्स को यह एहसास हुआ कि उसकी सारी बदतमीजी कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है तो उसने फिर बेमन से मांफी मांग ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।