फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला लेने के लिए मारा था उसे, मिली थी सिर कटी नग्न लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने कंझावला इलाके में 4 फरवरी को युवक की सिर कटी लाश मिलने के मामले में मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान परवेज आलम (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परवेज ने योगेश, सोनू और सोमवार के साथ मिलकर अनिल उर्फ मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में उसकी गर्दन काटकर शव को कंझावला में फेंक दिया था।

पुलिस पहले ही योगेश और सोनू को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस को सोमवीर की तलाश है।

अनिल ने सोनू को बुरी तरह पीटा था

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 4 फरवरी को कंझावला में एक युवक की सिर कटी नग्न लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

मृतक की शिनाख्त अनिल उर्फ मोनू के रूप में हुई है। इधर 16 फरवरी को अपराध शाखा ने योगेश और सोनू को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात कबूली।

आरोपियों ने बताया कि मृतक अनिल उनका जानकार था। करीब तीन माह पूर्व अनिल का सोनू व परवेज आलम से कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद अनिल ने सोनू को बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन

सिर धड़ से अलग कर नाले में फेंक दिया गया

इसी का बदला लेने के लिए सोनू, योगेश, परवेज व सोमवीर ने अनिल की हत्या की योजना बनाई। 3 फरवरी को सोमवीर ने किसी बहाने से अनिल को बुलाया।

बाद में उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सिर धड़ से अलग कर नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक सूचना के बाद परवेज को रिठाला मेट्रो स्टेशन से मंगलवार को दबोचा।

आरोपी पहले भी छह अपराधिक वारदात में शामिल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें