राजनीतिक सक्रियता से दूर रही किरण बेदी को नई जिम्मेदारी मिल गई है। देश की पहली आईपीएस रहीं किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार उतारा था।
हालांकि कृष्णानगर विधानसभा चुनाव क्षेत्र से हार गई थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में मिली भारी असफलता के बाद किरण बेदी भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में नहीं दिखीं। यहां तक कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी कभी नहीं पहुंची।
भाजपा कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने दूरी बना ली थी। हालांकि बेदी भले ही राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं दिखीं लेकिन बतौर समाजिक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को निभाती रही। बेदी के उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय रहा।