हिंदी फिल्में देखकर डॉन बनने की चाह में दो नाबालिगों ने गारमेंट व्यवसायी के बेटे को अगवा करने की धमकी देकर 18 लाख रुपये की मांग कर डाली। अनजान लोगों की कॉल से कारोबारी बुरी तरह डर गया।
मामले की सूचना उसने पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस आखिर आरोपियों तक पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पकड़े गए आरोपियों में से एक कारोबारी के यहां सिलाई का काम करने वाला कारीगर है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। लड़कों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।