फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हत्या के मामले में वांछित बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी लूटपाट के मामले में भी है शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बिंदापुर में हुई हत्या की वारदात में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारत विहार, राजापुरी निवासी अशद उर्फ अरशद विकासपुरी में लूटपाट के एक मामले में भी फरार चल रहा था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि उत्तम नगर भगवती विहार निवासी बंटी की शिकायत पर दर्ज केस के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
पीड़ित बंटी ने शिकायत में बताया था कि 17 अगस्त को उसके चाचा कुलदीप सिंह का रितिक उर्फ डांसर और मुन्ना नाम के दो लोगों से झगड़ा हुआ था। रितिक उर्फ डांसर और मुन्ना ने 2-3 लोगों के साथ मिलकर कुलदीप सिंह और शिकायतकर्ता बंटी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान रितिक ने साथी से चाकू लिया और कुलदीप सिंह के सीने में घोंप दिया। कुलदीप को बीएम गुप्ता अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के आने-जाने के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पवन व मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी राजपाल डबास व इंस्पेक्टर पवन सिंह को एक सितंबर को सूचना मिली थी कि अशद उर्फ अरशद नामक एक भगोड़ा बदमाश अपराधी अपने साथियों से मिलने कटेवाड़ा गांव आने वाला है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे यहां से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ विकासपुरी में भी मामला दर्ज है। पीड़ित अजय कुमार ने शिकायत में बताया था कि 19 मई की देर रात को जब वह हुंडई एक्सेंट कार से तिलक नगर स्थित घर लौट रहे थे तो गुजरांवाला अपार्टमेंट के पास उन्हें पांच हमलावरों ने रोक लिया। इनमें से तीन स्कूटी पर और दो मोटरसाइकिल पर थे। बदमाशों ने जबरदस्ती उनकी कार रोक कर उन्हें बाहर खींच लिया। बदमाशों ने लाठियों व घूंसों से उन पर बेरहमी से हमला किया। इसके बाद उनमें से एक पीड़ित की कार लेकर भाग गया जबकि बाकी घटनास्थल से भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें