फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बदमाश की हत्या के मामले में वांछित गिरफ्तार, बहन से छेड़छाड़ पर किया था कत्ल, लंबे समय से था फरार

Tue, 29 Jul 2025 04:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तम नगर में विक्की टक्कर गिरोह के बदमाश धमार उर्फ फिरोज खान की हत्या के मामले में वांछित अपराधी महाराजगंज, तहसील औराई, उत्तर प्रदेश निवासी विशाल उर्फ बउवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और  गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाना बदल रहा था।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि उत्तम नगर, नई दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता राहुल ने 10 फऱवरी, 2025 को, रात लगभग 10.45 बजे एक घटना की सूचना दी थी कि जब वह अपनी पत्नी के साथ घर पर था तो उन्होंने भूतल से झगड़े की आवाजें सुनीं। जब राहुल सीढियों के पास पहुंचा तो उसने देखा कि तीन लड़के धमार उर्फ फिरोज खान के साथ मारपीट कर रहे हैं। जब राहुल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों में से एक ने उसे धमकाया और दूर रहने की चेतावनी दी। विशाल समेत तीनों लड़के फिरोज खान को घसीटकर गली में ले गए, जहां वे उसे लाठियों से पीटते रहे।

बाद में मुख्य आरोपी सोनू ने कंक्रीट का ब्लॉक उठाया और फिरोज खान के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इलाज के दौरान धमार की मौत हो गई। आरोपियों को पकडने के लिए पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने विशेष टीम को लगाया। पुलिस टीम को एक महीने की जांच के बाद 26 जुलाई, 2025 को विशाल उर्फ बउवा के अपने पैतृक गांव में मौजूद होने के जानकारी मिली है। पुलिस टीम ने वाराणसी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बहन को परेशान करने पर की थी हत्या
आरोपी विशाल उर्फ बउवा ने खुलासा किया कि मृतक धमर उर्फ फिरोज खान उनके इलाके का एक कुख्यात अपराधी था। वह उसके दोस्त सोनू की बहन को लगातार परेशान करता था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद वह नहीं माना। अपने दोस्त के परिवार की इज्जत को लेकर चिंतित सोनू को लगा कि पुलिस में शिकायत करने से कोई फायदा नहीं होगा। ऐसे में उसने उसकी हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें