फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने मोदी को किया ई-मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के वसंत विहार गैंगरेप की शिकार बिटिया के माता-पिता उबर की कैब में युवती से दुराचार मामले से बेहद आहत हैं। बिटिया के पिता ने प्रधानमंत्री को ईमेल भेजकर उनसे मिलने की इच्छा जताई है। उनका कहना है जिसने हमारी लड़की को इंसाफ दिलाने की जंग में साथ दिया, वह खुद दरिंदगी का शिकार हो गई।
विज्ञापन


बिटिया मामले पर देश-विदेश में आक्रोश के बाद महिला सुरक्षा पर बड़ी-बड़ी बातें की गई थी, लेकिन हकीकत आज भी वही है। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि मंगलवार को बिटिया की दूसरी बरसी है। उससे करीब 11 दिन पहले ही एक और लड़की दरिंदगी का शिकार हो गई।

उन्होंने ज्योति निर्भया ट्रस्ट की ओर से भेजे गए ईमेल में लिखा है कि वे बिटिया के पिता हैं और आपसे मिलना चाहते हैं। बिटिया आज भी हमसे इस तरह की घटना होने पर इंसाफ मांगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिटिया तो नहीं रही, दिल्ली की और लड़कियां सुरक्षित रहें

बिटिया के साथ हम दूसरी लड़कियों की भी सुरक्षा चाहते हैं। आपसे मिलने के इंतजार में बिटिया के पिता...। वहीं बिटिया की मां का कहना है कि हम प्रधानमंत्री से मिलकर विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा मुद्दे पर बात करना चाहते हैं।

मोदी से हम अपनी लड़की को इंसाफ दिलाने की मांग भी करेंगे। छह महीने से मामला सुप्रीम कोर्ट में अटका हुआ है। जब तक दोषियों को फांसी नहीं मिल जाती, तब तक हमें भी चैन नहीं आएगा।

बिटिया की याद में करेंगे मार्च
बिटिया की याद में रेड लाइट एरिया की महिलाएं और स्टूडेंट वूमन वर्ल्डवाइड एक्टिविस्ड के साथ सोमवार को मार्च निकालेंगे। इस मौके पर कॉमिक करैक्टर प्रिया को दिखाया जाएगा, जो खुद एक पीड़िता है।

मार्च के माध्यम से पुरुषों को ऐसी पीड़िताओं के साथ खड़े होकर दुराचार के विरोध में आवाज उठाने की भी अपील की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें