फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर मंतर: संसद मार्च से पहले वांगचुक ने भेजा संदेश, बताया आज किन शर्तों पर खत्म कर सकते हैं अपना अनशन

Mon, 20 Jul 2026 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर दूंगा अगर...
विज्ञापन
अनशन खत्म करने की तीन शर्तें... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज प्रस्तावित संसद मार्च से पहले सामाजित कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल से सरकार और देश की सियासी जमात को एक संदेश भेजा है। इस संदेश में वांगचुक ने लिखा कि वे किन शर्तों पर आज अपना अनशन समाप्त कर सकते हैं।   

विज्ञापन


एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर दूंगा अगर...

  • एक- सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की जिम्मेदारी ले, या
  • दो- मैं और CJP की लीडरशिप संसद तक पहुंचें और वहां अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में यह मुद्दा उठाएंगे, या
  • तीन- अगर मेरी सेहत या कोई और वजह इसकी इजाजत न दे, तो अलग-अलग पार्टियों के सांसद और नेता इस अस्पताल में आकर ऊपर बताया गया भरोसा दिलाएं

 ...सफदरजंग अस्पताल में गैर-कानूनी नजरबंदी से, जहां मेरे आने-जाने, बोलने और बातचीत करने की आजादी पर रोक लगी हुई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कि सोनम इस समय अपने स्वास्थ्यगत कारणों से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन उन्होंने तथा उनकी पत्नी ने इसे नजरबंदी बताया है। जबकि सरकार का कहना है कि पुलिस ने आंदोलनरत वांगचुक को अदालत के कहने पर जंतर मंतर से हटाया है। 

इस बीच आज संसद का मामसून सत्र शुरू हो रहा है और आंदलनकारियों की ओर से संसद मार्च प्रस्तावित है। पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है। दूसरी ओर वांगचुक की पत्नी ने इस मार्च का नेतृत्व करने का संदेश कल ही दे दिया था। फिलहाल, नई दिल्ली इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस अलर्ट है। अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मुस्तैद हैं। जंचर मंतर की चारों ओर से बैरिकेडिंग कर दी गई है। 

शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के आज प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है। आज संसद सत्र शुरू हो रहा है इसलिए दिल्ली पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी है। लिहाजा, जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है और खबर है कि फोर्स आ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें