फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बदहाली के चलते सूनी पड़ीं नेकी की दीवारें

विज्ञापन
विज्ञापन
शकरपुर में स्कूल की दीवार के सामने मलबा और गंदगी
विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए सामान रखने से कतरा रहे लोग


संवाद न्यूज एजेंसीपूर्वी दिल्ली। जरूरतमंदों की मदद के लिए शुरू की गई नेकी की दीवार पहल अब बदहाली का शिकार हो रही है। कई जगहों पर ये दीवारें सूनी पड़ी हैं और इनके आसपास कूड़ा-मलबा जमा हो गया है। इससे लोगों के मन में सामान रखने को लेकर संशय पैदा हो रहा है।
शकरपुर में एक स्कूल की दीवार पर बनी नेकी की दीवार के सामने ईंट और कंक्रीट का मलबा पड़ा है। इससे रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। आसपास की गंदगी और मलबे को देखकर लोग यहां सामान रखने से हिचक रहे हैं। उन्हें आशंका है कि उनका दिया सामान जरूरतमंदों तक पहुंचने के बजाय कबाड़ में बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी संस्थाओं ने कुछ साल पहले यह पहल शुरू की थी। इसका उद्देश्य गरीब लोगों की गरिमा बनाए रखते हुए उनकी मदद करना था।
स्थानीय निवासी रुचिका ने बताया कि उनके पास बच्चों के कुछ पुराने कपड़े थे। उन्होंने इन्हें नेकी की दीवार पर टांगने का सोचा था। लेकिन यहां की स्थिति देखकर उन्हें संदेह है कि कपड़े सही व्यक्ति तक पहुंच पाएंगे या नहीं। ऐसे में जरूरतमंदों की मदद के लिए शुरू की गई इस पहल के उद्देश्य पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें