नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो, अन्य राज्यों के वीडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार भ्रामक वीडियो के बड़े पैमाने पर फैलने को लेकर चेतावनी जारी की है। आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पुलिस ने इस तरह के वीडियो से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से भ्रामक और बिना सत्यापन वाली पोस्ट आगे साझा न करने की सलाह दी है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ब्यूरो