फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः भारी बारिश के कारण इमारत की दीवार गिरी, कई कारें क्षतिग्रस्त, एक ऊपर ही लटकी

Sat, 03 Aug 2019 11:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
दीवार गिरने के बाद लटकती कार - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में दोपहर बाद हुई तेज बारिश के कारण उद्योग विहार स्थित एक निर्माणधीन भवन के बेसमेंट की दीवार अचानक धड़ाम से गिर गई। दीवार गिरने से आसपास की सड़क भी बेसमेंट में गिर गया। इस कारण सड़क पर खड़ी तीन गाड़ियां भी बेसमेंट में गिर गई।
विज्ञापन

2 of 5
गुरुग्राम में गिरी इमारत की दीवार - फोटो : ANI
घटना की सूचना मिलते ही अग्रिश्मन अधिकारी व कर्मचारी मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे। लेकिन मौके पर सिर्फ दीवार गिरने से तीन गाड़ियों का ही नुकसान हुआ है इसके अलावा कोई हताहत नहीं हुआ। दरअसल, शहर के उद्योग विहार में एक अंग्रेजी अखबार के कार्यालय के साथ लगते प्लॉट नंबर 390 में निर्माण कार्य काफी दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
क्षतिग्रस्त गाड़ियां - फोटो : ani
निर्माणधीन भवन के बेसमेंट बनाने के लिए करीब 30 फीट बेसमेंट खोदा गया है। बेसमेंट खोदने के बाद उसके चारों ओर करीब पांच फीट की दीवार बनाई गई थी। शुक्रवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश के कारण दीवार के साथ से मिट्टी फिसल गई। इस कारण दीवार बेसमेंट में ढह गई। दीवार के पास ही आसपास के कार्यालयों काम करने वाले लोगों की तीन कार खड़ी हुई थी। जिसमें से दो कारें दीवार ढहने के साथ ही करीब 30 फीट गहरे बेसमेंट में गिर गई। एक कार ऊपर ही लटक गई। दीवार ढहने की सूचना मिलते ही अग्निश्मन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुई। 

4 of 5
दीवार गिरने के बाद लटकती कार - फोटो : ani
27 जुलाई हुई बारिश में ही दरक गई थी दीवार, नहीं ली सुध...
विभागीय अधिकारियों के अनुसार 27 जुलाई को हुई तेज बारिश के कारण ही यह बेसमेंट की दीवार दरक गई थी, लेकिन प्लॉट मालिक की व भवन का निर्माण करने वाले ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, अगर समय रहते ही इस पर ध्यान दिया होता तो हादसा टल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरुग्राम में गिरी बेसमेंट की दीवार - फोटो : ani
बारिश आने के कारण बंद कर दिया था निर्माण कार्य
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद जैसे ही बारिश आई उसके बाद बेसमेंट में कार्य कर रहे मजदूरों ने निर्माण कार्य बंद कर दिया था, इस कारण हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

बारिश के कारण मिट्टी फिसलने से बेसमेंट की दीवार गिरी है। दीवार गिरने से दो-तीन गाड़ियों को बेसमेंट में गिरने से नुकसान हुआ है, बाकी कोई हताहत नहीं है।-आईएस कश्यम, वरिष्ठ अग्रिश्मन अधिकारी, नगर निगम, गुरुग्राम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें