फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बरसे बादल, मौसम हुआ खुशनुमा

Sat, 03 Aug 2019 11:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गुरुग्राम में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह ही बारिश हुई, वहीं कई इलाके एकदम सूखे रह गए। बारिश की वजह से ही पूरे दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा हो गया है साथ ही उमस भी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
गुरुग्राम में बारिश के बाद पानी में खेलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। इससे मौसम भी खुशगवार रहेगा और तापमान में भी कमी आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

3 of 7
गुरुग्राम में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से कुदरत ने जमीन पर आईना उतार दिया, नेहरू स्टेडियम में बारिश के बाद जलभराव हुआ तो दृश्य कुछ इस कदर उभर कर आया की चित्र को सीधा देखे या उल्टा दिखाई बिल्कुल आईने में प्रतिबिंब की तरह दिखा (ये चित्र उल्टा है) - फोटो : सुदर्शन झा
वहीं दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप के बाद दिन में घुमड़े बादलों से कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। वहीं कुछ इलाकों में रिमझिम फुहार ही पड़ कर रह गई। मौसम के इस बदले मिजाज के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4 of 7
गुरुग्राम के एमजी रोड अंडरपास में बारिश के बाद हुए जलभराव में फंसी गाड़ी को निकालते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को बादलों और धूप की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर आते-आते मौसम ने करवट ली और आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। इस कारण से कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। पालम केन्द्र पर शाम साढ़े पांच बजे तक 10.4 मिमी और आयानगर केन्द्र पर 11.7 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन

5 of 7
बारिश - फोटो : पीटीआई
जलभराव के कारण नए और पुराने शहर में थमे वाहनों के पहिए 
वहीं गुरुग्राम की बात की जाए तो यहां अगस्त की शुरुआत के साथ शुक्रवार को मानसून की बारिश ने शहर की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया। दोपहर को हुई बारिश के बाद नए और पुराने शहर में जलभराव के चलते जाम की स्थिति बन गई। गोल्फ कोर्स रोड अंडरपास में पानी भरने से वाहन फंस गए। वहीं एमजी रोड अंडरपास भी जलभराव के चलते खाली करा दिया गया। इसके चलते मुख्य मार्ग जाम हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली में झमाझम बारिश - फोटो : एएनआई
सोहना रोड पर वाटिका चौक के पास भी वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। डीसीपी ट्रैफिक हिमांशु गर्ग के मुताबिक जाम की सूचना के आधार पर सभी प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। एहतियात के तौर पर एमजी रोड और गोल्फ कोर्स अंडरपास को खाली कराया गया। शहर में दोपहर को हुई बारिश के बाद लघु सचिवालय के पास राजीव चौक अंडरपास के पास दोपहिया वाहनों के खड़े होने से जामा मस्जिद की ओर से आने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बारिश का आनंद लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सुभाष चौक से आगे वाटिका चौक की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। पुराने शहर में ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, एमडीआई चौक, बजघेड़ा फाटक, घाटा चौक, वाटिका चौक समेत कई जगहों पर वाहन फंसे रहे। बारिश में भी कई जगह पर वाहनों के संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इसके अलावा गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीटर के माध्यम से भी लोगों को जाम की सूचनाएं दी। शाम तक एमजी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें