फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्वा व ब्लू लाइन को जोड़ने वाले वॉक-वे का निकला टेंडर

Mon, 17 Dec 2018 03:27 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Aqua Line Metro
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर पर एक्वा लाइन और सिटी सेंटर से विस्तार होते हुए सेक्टर-62 तक जाने वाली ब्लू लाइन को सेक्टर-71 के पास वॉक-वे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एनएमआरसी ने टेंडर निकाल दिया है।

विज्ञापन


टेंडर के बाद एजेंसी का चयन होगा और काम शुरू हो जाएगा। इसके बनने से मेट्रो के हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यहां एक स्काईवॉक भी बनना था, लेकिन प्राधिकरण से जमीन नहीं मिल पाने से फिलहाल वॉक-वे से काम चलाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि भविष्य में जिसे भी यह जमीन आवंटित होगी। उसको ही यहां एक एफओबी बनना होगा, जिससे दोनों लाइनें जुड़ेंगी। इसी आधार पर जमीन का आवंटन होगा। वॉक-वे के अंतर्गत यात्रियों के लिए पांच मीटर का कैरेज-वे तैयार किया जाएगा। इसके लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा फ्री मिलेगी। इस पर बैठकर यात्री दोनों लाइनों तक जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें