फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटिंग टिकट वाले यात्री भी बुक करा सकेंगे खाना

Sun, 22 Mar 2015 08:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वेटिंग टिकट पर रेल यात्रा करने वाले यात्री भी अपना मनपसंद खाना खा सकते है। रेलवे ने ई-कैटरिंग के तहत वेटिंग टिकट वालों को भी यह सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए आपको महज एक मोबाइल मैसेज करने की जरूरत भर है।
विज्ञापन


वेटिंग टिकट वाले अपना पीएनआर नंबर 139 पर मैसेज करके खाना बुक करा सकते हैं। साथ ही 139 पर फोन करके भोजन मंगवा सकते हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि आरक्षित टिकट वाले www.ecatering.irctc.co.in वेबसाइट पर आनलाइन खाना बुक तो करा ही सकते हैं।

साथ ही 1800-1034-139 नंबर पर फोन करके और 139 नंबर पर भोजन-पीएनआर नंबर का एसएमएस करके मनपसंद खाना बुक कर सकते हैं।

रेलवे ने 25 जोड़ी ट्रेन में ई-खानपान सुविधा का विस्तार किया। बता दें कि रेल बजट में जनवरी 2014 में दिल्ली-अमृतसर और दिल्ली-जम्मूतवी सेक्शनों पर चलने वाली 14 जोड़ी ट्रेन में बतौर पायलट प्रोजेक्ट ई-खानपान सेवा शुरू की थी।
विज्ञापन


अब इसी कड़ी में 39 जोड़ी ट्रेन में चुनिंदा स्थानों पर भोजन की आपूर्ति के लिए आईआरसीटीसी भोजन केंद्रों और फास्ट फूड यूनिटों के साथ करार किया है । ई-खानपान सेवा तीन तरह से बुक की जा सकती है। टेलीफोन करके, मोबाइल से मैसेज करके और आईआरसीटीसी के वेब-पोर्टल पर ऑनलाइन।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें