फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: एम्स में बनेगा मरीज और तीमारदारों के लिए प्रतीक्षालय, मिलेंगी ये सुविधाएं

Sun, 26 Mar 2023 05:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एम्स में मरीजों और तीमारदारों के लिए बनने वाले प्रतीक्षालय में 24 घंटे सुविधा मिलेगी। यहां मरीजों के साथ तीमारदार भी रह सकेंगे। इसमें पीने के पानी, शौचालय के साथ कैंटीन की सुविधा होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मरीजों व तीमारदारों के लिए गेट नंबर तीन के पास सीएसआर फंड से प्रतीक्षालय का निर्माण किया जा रहा है। इसमें बैठने के साथ कैंटीन, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं होंगी। शनिवार को एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने प्रतीक्षालय के लिए भूमि पूजन किया। 
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के चेयरमैन न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल, धानुका समूह के चेयरमैन आरजी अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

24 घंटे मिलेगी सुविधा
प्रतीक्षालय में 24 घंटे सुविधा मिलेगी। यहां मरीजों के साथ तीमारदार भी रह सकेंगे। इसमें पीने के पानी, शौचालय के साथ कैंटीन की सुविधा होगी। 

सामुदायिक केंद्र के पास इस प्रतीक्षालय का निर्माण 80 गुना 80 मीटर में किया जा रहा है। यह चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
 

एम्स के साथ साझेदारी करना सम्मान की बात

वहीं, आरजी अग्रवाल ने कहा कि एम्स के साथ साझेदारी करना हमारे लिए सम्मान की बात है। हम उन लाखों रोगियों के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण कर रहे हैं, जो यहां बड़े भरोसे के साथ आते हैं।
 

एम्स में दिल्ली-एनसीआर के अलावा देशभर से हजारों उपचार करवाने कराने आते हैं। ऐसे में कई मरीज सड़कों पर तो कई इधर-उधर इंतजार करते नजर आते हैं। इस प्रतीक्षालय के निर्माण के बाद यहां एक हजार मरीज या तीमारदार बैठ सकेंगे। 
 
विज्ञापन

सुविधा से लोगों को होगा फायदा : डॉ. श्रीनिवास

डॉ. श्रीनिवास ने कहा, कारपोरेट की मदद से सार्वजनिक संस्थान में इस तरह की सुविधा से लोगों को फायदा होगा। एम्स अपने उत्कृष्ट चिकित्सा उपचार और स्वास्थ्य देखभाल के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह प्रतीक्षालय उपचार करवाने आ रहे मरीजों व तीमारदारों को बड़ी राहत देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें